जिम्नास्ट बनकर देश के लिए पदक जीतना चाहता था भिवानी का युवक, अब 8 लोगों को देगा नई जिंदगी

भिवानी | हर युवा की तरह भिवानी के 23 वर्षीय युवक ने भी देश के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखा था। वह जिम्नास्ट बनकर देश के लिए पदक जीतना चाहता था और इसके लिए लगातार मेहनत कर रहा था लेकिन एक सड़क हादसे ने उसका यह सपना हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया। बता दें कि हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को PGI के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Organ Donation

यहां चिकित्सकों की टीम ने उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सोमवार को विशेष मेडिकल कमेटी ने निर्धारित जांच के बाद उसे ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जीवन की नई उम्मीद

ऐसे मुश्किल समय में अंगदान को लेकर परिजन असमंजस में थे। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने परिवार को समझाया कि युवक के अंगों से दूसरे लोगों को नया जीवन मिल सकता है। इसके बाद परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए अंगदान की सहमति दे दी। परिवार ने युवक के कॉर्निया, हृदय, फेफड़े, लिवर और दोनों किडनी दान करने का फैसला किया है। इससे 8 लोगों को जीवन की नई उम्मीद मिलेगी। युवक का जिम्नास्ट बनकर देश के लिए पदक जीतने का सपना भले ही अधूरा रह गया, लेकिन उसका यह फैसला दूसरों की जिंदगी में खुशियां ला सकता है।

विशेष मेडिकल कमेटी ने की जांच

ब्रेन स्टेम डेथ घोषित करने वाली कमेटी में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. वरुण अग्रवाल, एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर डॉ. तरुण यादव और सर्जरी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रुचिका शामिल थीं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.