बिजनेस डेस्क, Accelya Solution India | अगर आप भी किसी ऐसी कंपनी की तलाश में है जो आपको डिविडेंड दे, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम Accelya Solution India कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे हैं, इसी हफ्ते कंपनी एक्स डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर 50 रूपये का डिविडेंड देने का फैसला लिया गया है.
30 जनवरी को मिलेगा डिविडेंड का लाभ
एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी की तरफ से अपने निवेशकों को हर एक शेयर पर 50 रूपये का डिविडेंड दिया जाएगा. इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 30 जनवरी निर्धारित की गई है यानी कि इस दिन जिस भी इन्वेस्टर का नाम रिकॉर्ड बुक में होगा, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलने वाला है. इस साल पहली बार कंपनी एक्स डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करने जा रही है.
साल 2024 में भी कंपनी ने दो बार एक्स डिविडेंड ट्रेड किए थे एक बार कंपनी की तरफ से 40 रूपये प्रति शेयर और दूसरी बार 25 रूपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया गया था.
पिछले 5 सालों में मिला 43% का रिटर्न
इन दिनों कंपनी के शेयर्स की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है, 0.06% की तेजी के साथ कीमत 1,500 रूपये के लेवल को पार कर गई है. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 18 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के नियमों के बारे में अच्छे से जान ले. पिछले 5 साल की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 43 परसेंट की तेजी दर्ज की गई है.
