Anand Rathi Wealth Limited देगी अपने निवेशकों को बोनस शेयर, आज कीमतों में आई 5 फीसदी की कमी

बिजनेस डेस्क, Anand Rathi Wealth Limited | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के शेयर आज मार्केट में धडाम हो गए हैं. आज शेयर्स की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 3782.45 रुपए के आसपास पहुंच गई है. आज हम आपको इसी कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 4

Anand Rathi Wealth Limited देगी बोनस शेयर

आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड की तरफ से सोमवार को तिमाही नतीजे अनाउंस किए गए थे. साथ ही, बोनस शेयर के रूप में भी इन्होंने अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी की तरफ से 1:1 में बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया गया है यानी कि आपको हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलने वाला है. आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के चालू वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही के प्रॉफिट के बारे में बातचीत की जाए, तो यह 77.3 करोड रुपए रहा. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले में कंपनी के नेट प्रॉफिट में तकरीबन 33 परसेंट से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है.

पिछले 3 सालों में मिला 500% से ज्यादा का रिटर्न

पिछले 1 साल में कंपनी का रेवेन्यू 29.9% से बढा है, जो 237 करोड रुपए तक पहुंच गया. कंपनी के शेयर्स का 52 हफ्ते का हाई लेवल प्राइस के बारे में बातचीत की जाए तो, वह 4640 रुपए रहा.

कंपनी के शेयर्स का 52 हफ्तों के लो प्राइस के बारे में बातचीत की जाए, तो वह 2575 रुपए था. पिछले 3 सालों में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 500 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.