बिजनेस डेस्क, Avax Apparels and Ornament | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले है, जिसकी लिस्टिंग काफी शानदार हुई है. धमाकेदार लिस्टिंग के बाद अब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट भी लगा है. हम Avax Apparels and Ornament IPO के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

Avax Apparels and Ornament ने दिया शानदार रिटर्न
Avax Apparels and Ornament IPO की बीएसई SME मे लिस्टिंग 90% के प्रीमियर के साथ 133 रुपए के लेवल पर ओपन हुई थी. 5% के अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयर्स की कीमत 139 रुपए को पार कर गई है. इस कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 7 जनवरी को ओपन हुआ था, निवेश करने के लिए 9 जनवरी तक का समय दिया गया था. आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 70 रूपये प्रति शेयर निर्धारित किया था. 2000 शेयर का एक लॉट बनाया गया था, जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 1 लाख 40 हजार रुपए का दांव लगाना था.
रिटेल कैटेगरी में 372 गुना हुआ सब्सक्राइब
इस BSE SME कंपनी के आईपीओ का साइज 1.92 करोड रुपए निर्धारित किया गया था, यह पूरी तरह से फ्रेश आईपीओ था. कंपनी ने इसके जरिए 2.74 लाख फ्रेश शेयर जारी किए थे, इस आईपीओ को 260 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था. अधिक रिटेल कैटेगरी में आईपीओ को 372 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.