नई दिल्ली, Today Petrol Diesel Price | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
देखिए नई कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत काफी कम हो गई है. इसके बावजूद भी भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही बनी हुई है. अर्थात, कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से 22 मई 2022 से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा देती है. हर दिन सुबह 6:00 कीमतों में संशोधन कर दिया जाता है.
इस प्रकार जानें हर दिन कीमत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है. इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 और डीजल की कीमत 89.97 रुपए है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 और डीजल की कीमत 90.76 रुपये है. इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.50 और डीजल की कीमत 92.44 रुपये है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी तक कोई भी बड़ा संशोधन नहीं किया गया है. अगर आप भी आसानी से पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में हर दिन जानकारी चाहते हैं, तो आप ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट के जरिए भी आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं.
