सोना और चांदी दोनों 1 लाख के पार, आज कीमतों में हुआ इतना बदलाव

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी इन दिनों सोना और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज हम आपको सोने और चांदी की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले कुछ समय से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ही काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोने के विपरीत चांदी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. आज हम आपको पीने के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver

देखिए सोने और चांदी की आज की कीमत

भारत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह 1 लाख से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें भी 93000 से 94 हजार के बीच बनी हुई है. आज नोएडा में 1 ग्राम सोने की कीमत 9265 दर्ज की गई यानी की 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए आपको 92650 रुपए खर्च करने होंगे.

इसके विपरीत, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 1 लाख 8000 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में चांदी की कीमत 120000 के आंकड़े को पार कर सकती है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. इसी वजह से हमेशा ही शादियों में सोना चांदी खरीदने की परंपरा भारत में चली आ रही है. आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल ज्वेलरी में किया जाता है, परंतु सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है. यह ज्यादा मजबूत नहीं होता, इसी वजह से 22 कैरेट गोल्ड की ही ज्वेलरी बनाई जाती है.

अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप कर सकते हैं. आपको आने वाले दिनों में शानदार रिटर्न मिल सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.