Capital Numbers Infotech IPO: 20 जनवरी को ओपन होगा इस बड़ी कंपनी का आईपीओ, 169 करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य

बिजनेस डेस्क, Capital Numbers Infotech IPO | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. डिजिटल कंसलटिंग और आईटी इंजीनियरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी जल्द ही अपना आईपीओ ओपन करने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं. 20 जनवरी को कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए ओपन हो रहा है, इसके जरिए कंपनी 169 करोड रुपए जुटाने वाली है.

IPO

Capital Numbers Infotech का IPO

Capital Number Infotech कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए एक बड़े अमाउंट को इकट्ठा करना है. 20 जनवरी को आईपीओ ओपन होगा निवेशको को निवेश के लिए 2 दिन का समय दिया जाएगा यानी कि वह 22 जनवरी तक निवेश कर सकते हैं. यह मौजूदा कैलेंडर ईयर में अब तक का सबसे बड़ा एसएमई आईपीओ होने वाला है. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 17 जनवरी को यानी कि एक दिन पहले ओपन होने वाला है.

32 लाख से ज्यादा जारी किए जाएंगे फ्रेश शेयर

कैपिटल नंबर्स इन्फोटेक के आईपीओ के जरिए 84.69 करोड रुपए के अलावा 32.20 लाख रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर्स भी जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, जानकारी देते हुए बताया गया कि 84.69 करोड़ के शेयर्स की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की जाएगी. कंपनी में 99.99 फीसदी शेयर होल्डिंग रखने वाले प्रमोटर में मुकुल गुप्ता, विपुल गुप्ता और हरप्रीत गुप्ता का नाम शामिल है. जब भी आप शेयर बाजार में विश करें, तो एक बार अच्छे से डिटेल जानकारी हासिल कर लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

23 जनवरी तक अलॉटमेंट

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशको को शेयरों का अलॉटमेंट 23 जनवरी तक किया जा सकता है. ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है. 27 जनवरी को इस कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग बीएसई एसएमई पर शुरू होगी. कैपिटल नंबर इन्फोटेक दुनिया भर में एंटरप्राइजेज और स्टार्टअप को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करने के लिए जानी जाती है. इसके पास दुनिया भर में 250 से ज्यादा क्लाइंट्स को सेवा देने के लिए 500 से अधिक आईटी प्रोफेशनल और कंसलटेंट मौजूद है. पश्चिम बंगाल स्थित आईटी फर्म ने वित्तीय 2024 में 26 करोड रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.