Citychem India Limited IPO GMP: आते ही मार्केट में छाया सिटीकेम इंडिया लिमिटेड का आईपीओ, फटाफट देखें जीएमपी

बिजनेस डेस्क, Citychem India Limited IPO GMP | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो 2 दिन पहले ही ओपन हुआ है. हम सिटीकेम इंडिया लिमिटेड के आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आप इसमें 31 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं. आज हम आपको इससे जुड़ी हुई डिटेल जानकारी देने वाले है.

share

31 दिसंबर तक कर सकते निवेश

सिटीकेम इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को निवेशको का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. लिस्टिंग से पहले ही यह ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह फिक्स प्राइस आईपीओ है. 70 रूपये प्रति शेयर के हिसाब से देखा जाए, तो इस आईपीओ के जरिए कुल 12 करोड़ 60 लख रुपए इकट्ठे किए जाएंगे. इसके लिए 18 लाख शेयर की बिक्री की जाएगी. 31 दिसंबर तक का निवेशकों को समय दिया गया है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि अलॉटमेंट 1 जनवरी को की जा सकती है. 3 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज में यह लिस्टेड हो सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

ग्रे मार्केट में कर रहे शानदार परफॉर्मेंस

कंपनी के प्रमोटर आरिफ इस्माइल मर्चेंट, हाशिम आरिफ मर्चेंट, और साइमा हाशिम मर्चेंट आदि है. ग्रे मार्केट में इस कंपनी के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है यह 30 रूपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है. बाजार के जानकारी भी इसमें निवेश करने की सलाह दे रहे हैं. लिस्टिंग पर यह शेयर 43 परसेंट तक का मुनाफा कमा सकता है, इस प्रकार की कई संभावनाएं दिखाई दे रही है.

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, ग्रे मार्केट में जो संकेत मिल रहे है, उससे तो आईडिया लगाया जा रहा है कि यह आईपीओ अपने निवेशकों को मालामाल करने वाला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में इन्वेस्ट करना काफी जोखिम भरा होता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.