अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, देखें आज का रेट

नई दिल्ली | भारतीय सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से आज शनिवार 7 जून के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी कर दी गई है. बता दें कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. पिछले काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा संशोधन नहीं हुआ है.

Petrol Diesel Price 2

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भावों में उतार- चढ़ाव का भी असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिखाई नहीं दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार- चढ़ाव के बावजूद भी घरेलू मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतें समान ही बनी हुई है. अर्थात, इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94. 72 रुपए और डीजल की कीमत 87. 62 रुपए है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 और डीजल की कीमत 89.97 रुपए है. इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103. 94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 है. चेन्नई में पेट्रोल 100.85 पैसे और डीजल 92 रुपए 44 पैसे प्रति लीटर है.

हर दिन सुबह 6 बजे हो जाता बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को हर दिन संशोधित किया जाता है. हर दिन सुबह 6:00 पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू कर दी जाती है. अर्थात, सुबह 6:00 से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. अगर दामों में बदलाव किया जाता है, तो आपको वेबसाइट के जरिए उसके बारे में आसानी से जानकारी मिल जाती है.

पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन अन्य चीज जोड़ने के बाद इनका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. इसी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.