पिछले 7 दिनों में 4000 रुपये महंगा हुआ सोना, 1 लाख के पार पहुंची Gold की कीमत

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले काफी समय से गोल्ड की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

GOLD SONA

कीमतों में जबरदस्त वृद्धि

चाहे सोने का वायदा हो या हाजिर दोनों तरह का भाव बढ़कर 1 लाख रुपए के मार्क प्राइस को पार कर गया है. 1 सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 3710 तक की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बाद, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत 1 लाख 1830 रुपये को पार कर गई है.

22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो पिछले एक सप्ताह में इसमें भी 3400 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 93350 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है.

24 कैरेट गोल्ड होता है सबसे शुद्ध

जयपुर- लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने की कीमतें इसी भाव पर व्यापार कर रही है. गोल्ड में निवेश करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. भारत में सोना केवल धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. शादी विवाह में सदियों से ही गोल्ड खरीदने की परंपरा रही है. वैसे तो 24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. 24 कैरेट गोल्ड बेहद ही लचीला होता है 22 कैरेट गोल्ड में मजबूती थोड़ी ज्यादा होती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.