पिछले चार दिनों में 3282 रुपये महंगा हुआ Gold, देखें नई कीमतें

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से सोने की नई कीमत जारी की गई है, जिसके अनुसार 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 274 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है. कीमत 95,583 रुपए पर पहुंच गई है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किग्रा चांदी की कीमतों में भी 1,160 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बाद, कीमत 98,492 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

gold

एक बार फिर बढी सोने की कीमत

पिछले 3- 4 दिनों से लगातार सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. एक बार फिर से सोने की कीमत 3 हजार से 4 हजार रुपये तक बढ़ चुकी है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. इस साल यानी की 1 जनवरी से 22 मई तक गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें 19,421 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो यह भी 12,475 रुपए तक बढ़ी है. सर्राफा बाजार के रेट इंडियन बुलेट एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए जाते हैं. इसमें किसी प्रकार का कोई भी जीएसटी चार्ज नहीं किया जाता.

22 कैरेट गोल्ड की कीमत

ऐसे में हो सकता है कि कीमतों में 1000 से 2000 का अंतर आपके शहर में देखने को मिल जाए. 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ आज सोना 98450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख 1444 प्रति किलो की दर से बिक रही है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो हॉलमार्क के बारे में जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि आजकल बाजार में काफी नकली सोना भी बेचा जा रहा है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी वृद्धि दर्ज की गई है कीमते 87,000 से ज्यादा पर पहुंच गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.