नई दिल्ली, Today Gold Price | गोल्ड की बढ़ती कीमत लगातार इसे बजट से बाहर ले जा रही है. भले ही यह 1 लाख रुपये के पीक से नीचे हो, परंतु अभी भी कीमत ज्यादा कम नहीं हुई है. पिछले एक सप्ताह की बात की जाए, तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 2,950 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 98,230 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.
इसके विपरीत, 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो पिछले एक सप्ताह में इसमें भी 2,700 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
1 लाख के करीब सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतें 90,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. सोने के बढ़ते दाम की वजह से लोगों के लिए इसे खरीद पाना काफी मुश्किल होता जा रहा है. वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,900 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 98000 से ज्यादा है.
चांदी भी दिखा रही अपनी चमक
केवल सोना ही नहीं चांदी की कीमतों में भी इन दिनों काफी उछाल देखने को मिल रहा है. 1 किलोग्राम चांदी खरीदने के लिए आपको तकरीबन 1 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते है. आज 25 मई को चांदी की कीमत 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है. पिछले 1 सप्ताह में चांदी की कीमतें भी 2,900 रुपए से बढ़ गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है.
इस वजह से बढ़ जाती है कीमतें
आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है. ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करें. भारत में गोल्ड केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. शादी विवाह में गोल्ड खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है. इसी वजह से शादी- विवाह के सीजन में गोल्ड की कीमतों में भी बंपर इजाफा देखने को मिलता है. बाजार के जानकार गोल्ड को लेकर कयास लगा रहे है कि आने वाले समय में गोल्ड की कीमत जल्द ही नया रिकॉर्ड बना सकती है.
