बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. एक और IPO दाव लगाने के लिए ओपन हो रहा है. हम NACDCA इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 दिसंबर से ओपन हो रहा है और निवेशको दो दिन का समय मिलने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.
जल्द ओपन होगा NACDCA इंफ्रास्ट्रक्चर का IPO
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ 17 दिसंबर 2024 को ओपन हो रहा है, यह आईपीओ 19 तारीख तक ओपन रहेगा. इस छोटी कंपनी के पब्लिक ईशु का टोटल साइज 10.01 करोड रुपए तक का है. अभी तक इस कंपनी का आईपीओ ओपन नहीं हुआ है, परंतु ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर धूम मचा रहे हैं. ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 60% के प्रीमियर पर व्यापार कर सकता है.
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ में शेयर का दाम 35 रूपये है. वहीं, ग्रे मार्केट प्रीमियम शुक्रवार को 21 रूपये तक पहुंच गया है. मौजूदा समय में ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से इस कंपनी के शेयर करीब 56 रुपए के आसपास लिस्टेड हो सकते हैं, यानि निवेशकों को लिस्टिंग वाले दिन 60% से करीब फायदे की उम्मीद भी लगाई जा रही है.
इन बातों का रखे विशेष ध्यान
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 24 दिसंबर 2024 को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफार्म पर लिस्टेड होंगे. आईपीओ से इकट्ठा की गई रकम का इस्तेमाल एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग कैपिटल, रिक्वायरमेंट और जनरल कॉर्पोरेट परपस में किया जाएगा.
जानकारी देते हुए बताया गया कि एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर सिर्फ एक प्लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं, यानी कि उन्हें 4,000 शेयर में इन्वेस्ट करना होगा. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों की साल अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.
