इस कंपनी के निवेशकों की हुई बल्ले- बल्ले, 10 शेयर्स पर मिलेंगे 9 बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी किसी ऐसी कंपनी के शेयर्स की तलाश कर रहे है, जो आपको शानदार रिटर्न दे सके तो आज की यह खबर आपके लिए है. 2 साल के बाद एक बार फिर से कंपनी एक्स बोनस ट्रेड करने जा रही है. हम Gretex Corporate Service Ltd के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको कंपनी के बोनस शेयर्स के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 3

निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ

कंपनी की तरफ से अबकी बार अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान कर दिया गया है. इसके लिए कंपनी की तरफ से हाल ही में रिकॉर्ड डेट से जुड़ा हुआ बड़ा ऐलान भी किया गया. एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया गया कि 10 रूपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों पर कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी. इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 10 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट भी फाइनल किया है. जब भी आप किसी कंपनी के शेयर्स में इन्वेस्ट करें, तो एक बार उसके बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर ले.

इस प्रकार मिलेंगे बोनस शेयर

यह दूसरी बार होगा जब कंपनी की तरफ से अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिए जाएंगे. इससे पहले 13 अक्टूबर 2022 को कंपनी ने बोनस शेयर दिए थे, तब कंपनी एक शेयर पर 8 बोनस शेयर दिए थे. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर्स की कीमत बीएसई पर 527 के लेवल पर बंद हुई थी, इससे पहले कंपनी के शेयर्स की कीमतें 545 के लेवल तक भी पहुंच चुकी है. अगर पिछले 6 महीनो की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 7% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. अब कंपनी के योग्य निवेशकों को जल्द ही बोनस शेयर का बड़ा तोहफा भी मिलने वाला है. अबकी बार कंपनी की तरफ से निवेशकों को 10 रूपये की फेस वैल्यू वाले 10 शेयर पर 9 बोनस शेयर दिए जाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.