बिजनेस डेस्क | आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनकी कीमतों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. हम SBC लिमिटेड कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे है, इस कंपनी ने एक बार फिर से अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. कल शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमतों में चार परसेंट से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी, जिसके बाद कीमत 23.65 रुपए के लेवल पर पहुंच गई थी.
निवेशकों को बोनस शेयर
कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, एक रुपए के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर कंपनी एक बोनस शेयर देने वाली है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसको लेकर रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है. इस प्रक्रिया को पूरा होने में तकरीबन 2 महीने का समय लग सकता है. ऐसे में आपको रिकॉर्ड डेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी के शेयरों का बंटवारा साल 2022 में हुआ था, जब 10 रूपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांट दिया गया था.
पिछला साल नहीं रहा ज्यादा अच्छा
कंपनी के शेयर्स की फेस वैल्यू 10 रूपये से घटकर 1 रूपये शेयर हो गई थी. इस दौरान कंपनी ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर भी दिया था, दूसरी तरफ कंपनी की तरफ से पिछले साल भी बोनस शेयर दिए गए थे. अब कंपनी की तरफ से निवेशकों को दो शेयर्स पर एक बोनस शेयर दिया जाएगा. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. पिछला 1 साल कंपनी के लिए काफी चुनौती भरा रहा. इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों में 14 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. कंपनी के 52 हफ्ते के हाई प्राइस के बारे में बातचीत की जाए, तो वह 37.80 रुपए वही लो प्राइस 18.39 रुपए प्रति शेयर रहा है.
