Share Market: इस बडी कंपनी का IPO करेगा निवेशकों को मालामाल, कल होगी शेयर्स की लिस्टिंग

बिजनेस डेस्क | जब भी हम शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करते हैं, तो हमें कुछ ऐसी कंपनियों की तलाश होती है जो हमे शानदार रिटर्न दे सके. अभी कुछ समय पहले ही फार्मा कंपनी सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स का IPO ओपन हुआ था, इसमें निवेश करने के लिए निवेशको को 24 दिसंबर तक का समय दिया गया था. अब इसके शेयर 30 दिसंबर को BSE और NSE पर लिस्टेड होंगे, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

Share Market Up

कल लिस्टेड होंगे इस कंपनी के शेयर

इस IPO मे 500 करोड रुपए के 1.28 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए गए, जिसमें से 82.11 करोड रुपए के 21 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल्स के तहत रखा गया. शेयरों की लिस्टिंग को लेकर काफी अनुमान भी लगाए जा रहे है, ग्रे मार्केट में इस कंपनी का आईपीओ अपर प्राइस बैंड 391 रुपए से 284 रुपए या फिर 72.63% के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है. इस अकॉर्डिंग तो यह शेयर 675 रुपए के भाव पर लिस्टेड हो सकता है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों की सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

इस प्रकार है हिस्सेदारी

यह मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां पर किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ही ट्रेड करते हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी के प्रमोटर स्वप्निल जतिनभाई शाह और अशोक कुमार विजय सिंह बरोत हैं. IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 260.63 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं. यह IPO 97.86 गुना सब्सक्राइब हुआ है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 97.84 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 100.35 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 93.16 गुना भरा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.