January Top 5 IPO: शेयर मार्केट के लिए काफी खास होगा अगला सप्ताह, ओपन होंगे इन बडी कंपनियों के IPO

बिजनेस डेस्क, January Top 5 IPO | साल 2025 का पहला महीना निवेशकों के लिए काफी शानदार रहा. इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ ओपन हुए. आज की इस खबर में हम आपको अगले हफ्ते मार्केट में ओपन होने वाले 5 नए आईपीओ के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है.

IPO

अगर आप भी IPO के जरिए शेयर मार्केट में एंट्री करना चाह रही है, तो आप अगले हफ्ते ओपन हो रहे कुछ कंपनियों के शेयर्स में से किसी में भी निवेश कर सकते हैं. अगले हफ्ते न केवल पांच आईपीओ की एंट्री होगी, बल्कि 7 आईपीओ की लिस्टिंग भी होनी जा रही है यानी कि शेयर मार्केट के लिहाज से यह महीना काफी खास होने वाला है.

अगले हफ्ते ओपन होंगे इन बड़ी कंपनियों के IPO

  • Denta Water And Infra Solution Ltd अगले हफ्ते आने वाले नए आईपीओ में मेंन बोर्ड से यह अकेला आईपीओ है. इसका इशू साइज 220. 50 करोड रुपए है. यह आईपीओ 22 जनवरी को ओपन होगा और 24 जनवरी को बंद होगा. इसकी लिस्टिंग 29 जनवरी को हो सकती है. प्राइस बैंड 270 रूपये प्रति शेयर से 249 रुपए प्रति शेयर के बीच होने वाला है, एक लॉट में 50 शेयर शामिल किए गए हैं यानी कि इन्वेस्टर्स को कम से कम 14700 रूपये निवेश करने होंगे.
  • SME सेगमेंट में भी अगले हफ्ते कई कंपनी के आईपीओ की एंट्री होने वाली है. इसमें कैपिटल नंबर इन्फोटेक लिमिटेड भी शामिल है. यह आईपीओ 20 जनवरी से 22 जनवरी तक ओपन होगा और लिस्टिंग के 27 जनवरी तक की जा सकती है.
  • इसी प्रकार CLN एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ भी 23 जनवरी को ओपन हो रहा है जो 27 जनवरी तक ओपन रहेगा. 30 जनवरी को इसकी लिस्टिंग हो सकती है.
  • Rexpro एंटरप्राइज लिमिटेड का आईपीओ 22 जनवरी को ओपन होगा, 24 जनवरी तक का निवेशकों को समय मिलेगा. 29 जनवरी को इसकी लिस्टिंग हो सकती है. शेयर बाजार में निवेश करते समय एक बार बाजार के नियमों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.