Jyoti Structures करेगी निवेशकों को मालामाल, एक ही दिन में कीमतों में आई 10 फीसदी की तेजी

बिजनेस डेस्क, Jyoti Structures | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रहा है. हम मल्टीबैगर स्टॉक ज्योति स्ट्रक्चर्स के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तकरीबन 10% तक की तेजी देखने को मिली है.

Share Market 3

आप भी हासिल करें बंपर रिटर्न

कंपनी के शेयरों ने तेजी में नया रिकॉर्ड बना दिया है. आप भी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए किसी ऐसी ही कंपनी की तलाश में थे जो आपको बंपर रिटर्न दे सके, तो यह आपके लिए यह कंपनी बेहतरीन विकल्प साबित होने वाली है. कंपनी के शेयर्स में तेजी की मुख्य वजन नए ऑर्डर को माना जा रहा है. कंपनी के शेयर्स दिन में 25 रूपये के करीब तक पहुंचने में भी सफल रहे. कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा गया कि कंपनी को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से बड़ा काम मिला है.

इस वजह से बढ़ रही शेयर्स की कीमतें

जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्हें डिजाइनिंग, टेस्टिंग और टावर सप्लाई करना है. इस वर्क आर्डर की वैल्यू 741. 28 करोड रुपए बताई जा रही है, पिछले कुछ दिनों से कंपनी को कई बड़े आर्डर मिल रहे हैं. इस वजह से भी शेयर्स की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. भले ही आज कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही हो, परंतु पिछले 1 साल से इस कंपनी का शेयर कुछ शानदार परफॉर्मेंस नहीं कर पाया है. इस दौरान कीमतों में 9% तक की कमी दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 7% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिल रही है.

कंपनी का मार्केट कैप 2216 करोड रुपए बताया जा रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.