EMA Partners IPO: ईएमए पार्टनर्स इंडिया लिमिटेड के IPO का आज अंतिम दिन, तुरंत करें निवेश

बिजनेस डेस्क, EMA Partners IPO | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाली है, जिसे निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला है. सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन इस कंपनी का आईपीओ 53% बुक हो गया था. रिटेल कैटेगरी में 79% और नई कैटेगरी में 63% सब्सक्रिप्शन मिला है. हम EMA पार्टनर्स इंडिया लिमिटेड के आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

IPO

निवेश करने का अंतिम दिन आज

EMA पार्टनर्स इंडिया लिमिटेड एक एग्जीक्यूटिव फर्म है, जो विशेष भर्ती समाधान प्रदान करती है. कंपनी की तरफ से विभिन्न सेक्टरों के क्लाइंट को लीडरशिप हायरिंग सॉल्यूशन प्रदान करती है और मुख्य रूप से दो सर्विस देती है. एग्जीक्यूटिव सर्च और लीडरशिप एडवाइजरी, इस कंपनी का हेड क्वार्टर मुंबई में स्थित है. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 68 करोड़ से ज्यादा रहा था.

बाजार के जानकारों के अनुसार, मार्केट में इश्यू ओपन होने से पहले ही इस कंपनी के IPO 60 रूपये के जीएमपी पर है, जो कैप प्राइस की तुलना में 48% ज्यादा है.

इन बातों का रखें ध्यान

18 जनवरी को यह शेयर रॉकेट बन गया था, आज इसमें निवेश करने का अंतिम दिन है. एक शेयर की कीमत 117 रुपए से 124 रुपए के बीच है. एप्लीकेशन के लिए न्यूनतम लॉट हजार शेयरों का है यानी कि रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 1 लाख 24,000 रूपये की राशि निवेश करनी होगी. निवेश करने से पहले आप एक बार नियम और शर्तों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. ऐसे में आपको सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.