बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अगले हफ्ते साल 2025 के IPO की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है. इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयर मार्केट में एंट्री करने वाले हैं. आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
7 नए शेयर्स में से तीन आईपीओ मेंन बोर्ड से और 4 IPO एसएमई सेगमेंट के होने वाले हैं. 6 आईपीओ की लिस्टिंग भी होने वाली है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने के लिए किसी बेहतर अवसर की तलाश में है, तो अब आप निवेश कर सकते हैं.
जल्द ओपन होंगे इन 3 कंपनियों के IPO
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग की बात की जाए, तो यह आईपीओ मेंन बोर्ड का है. इसका इश्यू साइज 410 करोड रुपए के आसपास होने वाला है. इसका आईपीओ कल से ओपन होगा और 8 जनवरी को बंद होगा. इसकी फेस वैल्यू 10 रूपये प्रति शेयर होने वाली है. इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करके भी आप अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इस कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 133 से 140 रुपए प्रति शेयर होने वाला है.
इस लिस्ट में दूसरा नाम क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड का आता है, यह भी मेंन बोर्ड का ही आईपीओ है. इसका इश्यू साइज 290 करोड रुपए के आसपास का होने वाला है. कंपनी का आईपीओ 7 जनवरी को ओपन होने जा रहा है, निवेशको को दो दिन का समय दिया जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग 14 जनवरी को होगी. इस दौरान फेस वैल्यू 10 रूपये प्रति शेयर निर्धारित की गई है. वही प्राइस बैंड प्रति शेयर 275 से 290 रुपए के बीच होने वाला है, आप भी इसमें निवेश करके साल 2025 में शानदार रिटर्न हासिल कर सकते है.
कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट की बात की जाए, तो यह भी मेंन बोर्ड का आईपीओ है. इसका साइज 1578 करोड रुपए के आसपास है, इस कंपनी का आईपीओ भी 7 जनवरी से ओपन हो रहा है. 9 जनवरी तक इसमें आप इन्वेस्ट कर सकते हैं, शेयरों की लिस्टिंग 14 जनवरी को होगी. अभी तक फेस वैल्यू के बारे में कोई भी डिटेल सामने नहीं आई है, इसका प्राइस बैंड प्रतिशत 99 रुपए से 100 रूपये के बीच होने वाला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है
