बिजनेस डेस्क, Dividend Alert | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशकों को एक शेयर पर 550% तक का डिविडेंड देने वाली है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है.
हम आरपी संजीव गोयल की ग्रुप कंपनी पीसीबीएल लिमिटेड के बारे में बात कर रहे हैं. शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमतें 1.68% की गिरावट के साथ 391 के आसपास बंद हुई थी.
निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का लाभ
1 रूपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर कंपनी की तरफ से 5.5 रुपए का डिविडेंड देने का बड़ा फैसला लिया गया है जिससे कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 550% तक का लाभ होने वाला है. डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से 16 जनवरी को निर्धारित किया गया है. अगर आपने भी इस कंपनी में निवेश किया हुआ है, तो अब आपको डिविडेंड का लाभ मिलने वाला है. कंपनी की तरफ से पिछले साल 29 जनवरी को एक डिविडेंड ट्रेड की गई थी. पिछले 3 महीना की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर की कीमतों में 24 परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली है.
2 सालों में 200 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न
बीते 6 महीनो के अंदर कंपनी के शेयर की कीमतों में 48% की तेजी देखने को मिली है. कंपनी के 52 हफ्तों का हाई लेवल प्राइस के बारे में बातचीत की जाए, तो वह 584 रुपए से ज्यादा है. 52 हफ्ते का लो प्राइस 208 रुपए के आसपास है. बीते 2 सालों में इस कंपनी में अपने निवेशकों को 200% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं पिछले 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 500 परसेंट का मुनाफा दिया है.
