एक बार फिर Gold ने किया निवेशकों को खुश, कीमतों में आई इतनी गिरावट; देखें रेट

नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

gold price news

निवेशकों के लिए बड़ी खबर

अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज सोने की कीमत में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. निवेशकों का रुझान जोखिम भरे एसेट्स की और काफी बढ़ गया है. मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 97,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,00,000 के आसपास बनी हुई है.

देखें आपके शहर में नई कीमतें

इसी प्रकार देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,490 रुपए प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,620 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. चेन्नई में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना आपको 89 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करें, तो आपको हॉलमार्क वाला गोल्ड ही परचेज करना चाहिए. आमतौर पर ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. पिछले कुछ दिनों से लगातार गोल्ड की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पहले गोल्ड की कीमतों में कमी जारी थी. अब एक बार फिर से वृद्धि हुई और आज फिर कीमतों में कमी दर्ज की गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.