नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हम आपको 24 और 22 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले है. पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. देश के कई बड़े शहरो में सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और इजराइल- चीन के बीच एयर स्ट्राइक जैसी खबरों की वजह से भी निवेशको का रुझान एक बार फिर से सोने में बढ़ता जा रहा है.
सोने की कीमत
शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,00,000 रुपये के पार पहुंच गई थी. अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही महंगाई के ताजा आंकड़े को भी बढ़ती कीमतों की वजह माना जा रहा है. पिछले 1 साल में सोने ने अपने निवेशको को तकरीबन 30 परसेंट तक का रिटर्न दिया है. 2001 से अब तक इसका सालाना औसत रिटर्न 15% रहा है. 1995 से यह महंगाई से दो से चार परसेंट ज्यादा रिटर्न दे रहा है.
चांदी की कीमत बनाएगी रिकॉर्ड
चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. उम्मीद की जा रही है कि चांदी की कीमतें जल्द ही एक लाख 20 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है. अगर आप गोल्ड में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो आपके पास काफी अच्छा समय है. आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती है.
इस प्रकार की कई खबरें भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 90 से 92 हजार रुपए के बीच बनी हुई है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है.
