नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही थी. वहीं, आज सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
सोने की कीमतों में आई चमक
सोने और चांदी की कीमतों में आज भी काफी तेजी देखने को मिली है. मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमतें 89 हजार से ज्यादा पर पहुंच गई है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 97 हजार से 98000 के बीच बनी हुई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी 3000 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है. इसके बाद, 1 किग्रा चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. अगर आप भी हाल ही सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा.
90000 के करीब पहुंच सोना
देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो दिल्ली में कीमतें 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही थी, किंतु अब यह सिलसिला थम गया है. अब लगातार गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. जब भी आप गोल्ड में निवेश करें, तो आपको उसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखना है. आप हॉलमार्क चेक करके ही गोल्ड को परचेस करें. आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है.
