नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. गोल्ड की उल्टी चाल से इन्वेस्टर भी काफी परेशान हो गए हैं. आज 23 जून को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी काफी हलचल दिखाई दे रही है, इसका प्रभाव भी सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है. आज हम आपको 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव
23 जून को सपोर्ट गोल्ड 0.2 फीसदी गिरकर 3362.29 डॉलर प्रति ओस पर व्यापार कर रहा था. भारत में गोल्ड की कीमतों के बारे में बातचीत की जाए, तो इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 1 लाख से ज्यादा पर ही व्यापार कर रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92 से 93 हजार के बीच बनी हुई है.
एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड की कीमतों में भले ही जियो पोलिटिकल टेंशन की वजह से ज्यादा उछाल नहीं आया है, परंतु 2025 में इसमें अधिक तेजी देखने को मिल सकती है.
गोल्ड में निवेश करने पर मिलेगा शानदार रिटर्न
इस साल यह तकरीबन 30% तक उछाल देखने को मिल सकता है. साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में 20 से 25000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड की कीमतों में आने वाले समय में तेजी देखने को मिलने वाली है. अगर आप भी गोल्ड से अच्छा खासा रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं.
चांदी की कीमतों की बात की जाए तो चांदी की कीमतों में भी इन दिनों का भी उछाल देखने को मिल रहा है. एक किलोग्राम चांदी की कीमत 110000 रुपये के करीब बनी हुई है. अगर आप भी गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप कर सकते हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल होता है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता रहा है.
