नई दिल्ली, Petrol- Diesel New Rate | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कुछ समय से कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज की इस खबर में हम आपको पेट्रोल और डीजल की आज क्या कीमत है, इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद भी भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है. आज हम आपको इसके पीछे के कारणों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें
13 जून आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. पेट्रोल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में बड़ा बदलाव देखने को मिला था. जब इसकी कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी. दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए में बिक रहा था. कल की तुलना में आज डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है.
पिछले 7 महीना की बात की जाए, तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. अर्थात, कीमत स्थिर बनी हुई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.15 रूपये प्रति लीटर है. पिछले 6 महीना से यह कीमत ऐसे ही बनी हुई है. इनमें कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.
हर दिन सुबह 6 होता है कीमतों में संशोधन
सुबह के 6 बजे प्रतिदिन तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन कर दिया जाता है. अर्थात, नई कीमते जारी कर दी जाती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर- रुपए एक्सचेंज रेट के आधार पर ही नई कीमतें निर्धारित की जाती है.
अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप ऑफिशल वेबसाइट से आसानी से घर बैठे जानकारी ले सकते हैं या फिर आप SMS से भी इसके बारे में डिटेल हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल ग्राहक RSP <शहर का कोड> टाइप कर 9224 992249 नंबर पर भेज देना है.
