बिजनेस डेस्क, Pidilite Industries Share | अगर आप भी ऐसी किसी कंपनी की तलाश कर रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिल सके तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम फेविकोल बनाने वाली कंपनी पिडीलाइट इंडस्ट्री के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कल इस कंपनी के शेयर्स में 9% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई थी, जिसे इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
Pidilite Industries ने किया निवेशकों को मालामाल
कल 9% की तेजी के बाद शेयर्स की कीमत 2,996 रूपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई थी. शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, इसकी मुख्य वजह दिसंबर तिमाही के नतीजे को माना जा रहा है. हर इन्वेस्टर चाहता है कि वह किसी ऐसी कंपनी में निवेश करें, जो उसके निवेश को कम ही समय में डबल से ट्रिपल कर दे. पिडीलाइट इंडस्ट्री के शेयर 5 दिन में 7% से अधिक चढ़ गई है. इस साल इस शेयर की कीमतों में चार परसेंट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है.
पिछले 5 सालों में 110 परसेंट से ज्यादा रिटर्न
साल भर की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 17% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. अगर आपने पिछले 5 सालों में इस कंपनी में निवेश किया होता, तो अब आपका रिटर्न 110% तक बढ़ गया होता. 1 जनवरी 1999 को इस कंपनी के शेयर की कीमत 6 रूपये थी. यदि इस दौरान अपने एक लाख का निवेश किया होता, तो तकरीबन 5 करोड रुपए हो गया होता.
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. सीएंडबी सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5% से अधिक बढ़कर 2670 करोड रुपए हो गया है.
