बाजार में नहीं मिला रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को शानदार रिस्पांस, कीमतों में लगा लोअरसर्किट

बिजनेस डेस्क | हाल ही में निवेशकों के लिए रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन IPO ओपन हुआ. इसकी मार्केट में शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही, निवेशको को पहले ही दिन झटका लगा. बता दें कि कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग SME MSE में 123 रुपए पर हुई है, जो कि इसके इश्यू प्राइस के ही बराबर है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर्स की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिली है.

Share Market 4

नहीं मिला रिस्पांस

कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 5% टूटकर 116.85 के लेवल पर जाकर बंद हुआ.रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ 11 फरवरी को ओपन हुआ था. कंपनी के इशू का साइज 37.66 करोड रुपए बताया जा रहा है. वही, कंपनी इसके जरिए 30 लाख से ज्यादा शेयर्स जारी करेगी. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 123 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया था.

अगर आप इस कंपनी के शेयर्स में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको कम- से- कम हजार शेयर्स में इन्वेस्ट करना होगा. एक लॉट में 1000 शेयर्स को शामिल किया गया है, जिसकी वजह से इन्वेस्टर को कम से कम 1 लाख 21 हजार रुपए का दांव लगाना होगा.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

एंकर निवेशको को जारी किए गए 50% शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिनों का ही होने वाला है. बाकी बचे हुए 50% का लॉकिंग पीरियड 90 दिन का है. कंपनी आईपीओ के पैसे का उपयोग उधारी चुकाने के लिए भी कर सकती है. वर्किंग कैपिटल आदि के लिए कंपनी की तरफ से फंड को इकट्ठा किया जाएगा. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बाजार के जानकारों से सलाह लेकर ही निवेश करें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.