नई दिल्ली, Petrol- Diesel Price | अगर आप भी अक्सर गाड़ी और बाइक से सफर करते हैं और तेल के खर्चे की वजह से आपका बजट बिगड़ जा रहा है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव हो रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भारत सरकार की तरफ से भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया जा सकता है, जो पिछले कई महीनों से नहीं हुआ है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी तक किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें और इसमें पिछले काफी समय से बदलाव क्यों नहीं हो रहा है, इस बारे में भी जानकारी देने वाले हैं. 22 जून यानी कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.
पहले की तरह ही पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर दामों पर बनी हुई है. हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया जाता है. आज भारत में कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का दौर जारी है. उसके बावजूद, सरकार की तरफ से भारत में दामों में कोई भी कमी नहीं की गई है.
देश की राष्ट्रीय में पेट्रोल और डीजल के रेट
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात की जाए, तो आज पेट्रोल की कीमत 94.77 और 87.67 रुपए दर्ज की गई है. इसके अलावा, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपए रही है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104 रुपये से ज्यादा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनो से किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं हुआ.
अगर आप पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन भी इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं या फिर आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट को डाउनलोड कर सकते हैं, वहां पर भी आपको इस बारे में जानकारी मिल जाएगी.
