SBI बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, FD की ब्याज दरों में की गई इतनी कटौती

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी बैंक में FD करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आज हम आपको एक ऐसे ही बैंक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, हम स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस बैंक की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में बड़ी कटौती की गई है, अब आपको एफडी पर पहले की तुलना में कम ब्याज मिलने वाला है.

SBI State Bank Of India

SBI ने दिया झटका

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 0.20% तक के गिरावट दर्ज की गई है. अगर अब आप 1 साल के लिए एसबीआई में एफडी करवाते हैं, तो आपको 6.5% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. बढ़ी हुई ब्याज दरें 16 मई 2025 से लागू भी की जा चुकी है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक की तरफ से पिछले महीने भी ब्याज दरों में बड़ी कटौती की गई थी, अब एक बार फिर से ब्याज दरों में कमी का फैसला लिया गया है.

FD की ब्याज दरों में कमी

अवधि नई ब्याज दर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
7 से 45 दिन 3.30% 3.80%
46 से 179 दिन 5.30% 5.80%
180 से 210 दिन 6.05% 6.55%
211 से 1 साल से कम 6.30% 6.80%
1 साल से 2 साल से कम 6.50% 7.00%
2 साल से 3 साल से कम 6.70% 7.20%
3 साल से 5 साल से कम 6.55% 7.05%
5 साल से 10 साल 6.30% 7.30%
यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

चलाई जा रही यह स्कीम

एसबीआई की तरफ से अमृत वृष्टि डिपॉजिट स्कीम भी चलाई जा रही है. अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो आपको 444 दिनों की एफडी पर 6.85% के हिसाब से सालाना ब्याज का लाभ मिलने वाला है. सीनियर सिटीजन को 7.35% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. जब भी आप किसी भी बैंक में एफडी करवाए, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है.

वीकेयर डिपॉजिट स्कीम के तहत, 5 साल या उससे ज्यादा की एफडी पर सामान्य नागरिकों की तुलना में आप एक परसेंट ज्यादा ब्याज का लाभ ले सकते हैं. एफडी में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर को लेकर आपको सोच विचार कर लेना चाहिए. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि मैच्योरिटी से पहले विड्रोल करने पर आपको भारी जुर्माने का भी भुगतान करना पड़ सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.