बिजनेस डेस्क, Share Market | अगर आप भी किसी बढ़िया कंपनी में निवेश करने की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. इन दिनों कंपनियों की तरफ से फटाफट आईपीओ को लांच किया जा रहा है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपको शानदार रिटर्न दे सकता है. हम आन्या पॉलीटेक के आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं, जो कल 26 दिसंबर से ओपन हो चुका है.
निवेशकों के लिए ओपन हुआ IPO
आन्या पॉलीटेक का आईपीओ 44.80 करोड़ रूपये बुक- बिल्ट इश्यू है, जिसमें 32 लाख शेयरों का नया इश्यू शामिल है. कंपनी के प्रमोटरों में यशपाल सिंह यादव और आन्या एग्रो फंड फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड शामिल है. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो इस कंपनी की इनकम में 8% तक की ग्रोथ दर्ज की गई है, जबकि PAT मे 75% की उछाल देखने को मिली है. FY24 के लिए कंपनी का आय 9.97 करोड रुपए के PAT के साथ 125.05 करोड रुपए था. इस आईपीओ से इकट्ठा की गई धनराशि को आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड में कैपेक्स और वर्किंग कैपिटल की जरूरत में इस्तेमाल किया जाएगा.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
कंपनी की योजना नए प्रोजेक्ट शुरू करने पर और अपनी सब्सिडी कंपनी यानी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में भी वर्किंग कैपिटल को पूरा करने की है. जब भी आप किसी कंपनी के आईपीओ में निवेश करें, तो एक बार उसके बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर लें. जनवरी 2013 में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने के बाद से ही 750 लाख बैक से ज्यादा की सालाना कैपेसिटी हासिल की है. मौजूदा समय में कंपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही है और बैग मैन्युफैक्चरिंग और जिंक सल्फेट डिवीजन से 100 करोड़ रूपये से ज्यादा का कारोबार कर रही है.
