बिजनेस डेस्क | जब भी आप शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. आज हम आपको एक ऐसी एक मल्टीबैगर कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनके शेयर्स की कीमतों में इन दिनों काफी गिरावट देखने को मिल रही है. नोबत यहां तक आ गई है कि कंपनी के शेयर्स की कीमतें 200 रूपये से भी कम पर आ गई है. हम मल्टीबैगर कंपनी जैनसोल इंजीनियरिंग के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इस कंपनी ने बढ़ाई निवेशकों की परेशानियां
जेनसोल कंपनी के शेयर्स गुरुवार को 5% से लुढ़ककर 193 रुपए के आसपास पहुंच गई है. पिछले 5 दिनों की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 18 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. एक महीने में कंपनी के शेयर्स की कीमतें 65% से ज्यादा कम हो गई है. इसी बीच अब कंपनी की तरफ से अपने शेयर्स का बंटवारा करने का बड़ा फैसला लिया गया है. सोलर पावर बिजनेस से जुड़ी कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 83% टूट गए है.
लगातार कम हो रही शेयर्स की कीमत
एक समय ऐसा भी था जब कंपनी के शेयर्स की कीमत 1125 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी, परंतु इन दिनों कंपनी की शेयर्स की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. इस साल अब तक शेयर की कीमतें 75% गिर चुकी है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, ऐसे में आपको सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए. कंपनी की तरफ से अपने शेयर्स बांटने की तैयारी की गई है.
मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर्स को 10 टुकड़ों में बांटने की तैयारी में लगी हुई है. जैसे कंपनी 10 रूपये वाले फेस वैल्यू के अपने शेयर को 1 रूपये फेस वैल्यू वाले शेयर्स में बैठेगी. अभी तक इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है. अब देखना होगा कि ऑफीशियली इसको लेकर कंपनी कब रिकॉर्ड डेट का ऐलान करती है.
