Richfield Financial Services ने किया अपने निवेशकों को मालामाल, मिला बंपर रिटर्न

बिजनेस डेस्क, Richfield Financial Services | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है अधिकतर लोगों को ऐसी कंपनी की तलाश होती है, जो उन्हें शानदार रिटर्न दे सके तो आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम Richfield Financial Services के बारे में बातचीत कर रहे है. पिछले कुछ सालों में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 2

निवेशक हुए मालामाल

Richfield Financial Services कंपनी के तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक बोनस दिया जाएगा. कंपनी की तरफ से इसको लेकर रिकॉर्ड डेट का भी पहले ही अमाउंट किया जा चुका है. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर की कीमतों में अपर सर्किट लगा था. उसके बाद, कंपनी के शेयर की कीमतों में भी 2 परसेंट की उछाल देखने को मिला था और यह 117.82 रूपये के आंकड़े को पार कर गई थी.

1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस

कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को गई जानकारी के अनुसार, एक शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया जाएगा. इस बोनस इशू के लिए 14 फरवरी की डेट डिसाइड की गई है. जिस किसी भी इन्वेस्टर का नाम इस दिन रिकॉर्ड बुक में रहेगा, उन्हें निश्चित रूप से बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है. कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने वाली है, इस वजह से इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. कंपनी की तरफ से पिछले साल जुलाई के महीने में भी डिविडेंड जारी किया गया था, जब कंपनी ने एक शेयर पर 0.80 रूपये का डिविडेंड योग्य निवेशको को दिया था.

जानकारों से लें सलाह

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है. एक हफ्ते में ही इस कंपनी के शेयर की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. नए साल पर कंपनी के शेयर्स का भाव 26 परसेंट तक बढ़ गया है. 6 महीनो के अंदर ही पोजीशनल निवेशकों का पैसा इस स्टॉक ने डबल कर दिया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.