Share Market: यह कंपनी देगी अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट में हुआ बदलाव

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है. हम SBC एक्सपर्ट्स के बारे में बातचीत कर रहे हैं, एक बार फिर शेयर बाजार में एक बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रहा है.

share

जानकारी देते हुए बताया गया की कंपनी की तरफ से अबकी बार दो शेयर पर एक बोनस शेयर देने का फैसला लिया गया है, जिससे निवेशक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. कंपनी की तरफ से अब बोनस शेयर के लिए तैयार रिकॉर्ड डेट में भी बदलाव कर दिया गया है. आज हम आपको नई तारीख के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

कंपनी देगी अपने निवेशकों को बोनस शेयर

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि 1 रूपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर एक बोनस शेयर दिया जाएगा. कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट पहले 5 मार्च 2025 निर्धारित की थी, परंतु अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. अब रिकॉर्ड डेट 11 मार्च रखी गई है, इस दिन योग्य निवेशको को हर 2 शेयर पर एक बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

इससे पहले भी मिल चुके बोनस शेयर

एसबीसी एक्सपोर्ट ने इससे पहले साल 2022 और 2024 में बोनस शेयर दिया था. कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने का बड़ा फैसला लिया गया था, जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. 2022 में भी कंपनी की तरफ से अपने शेयर्स का बटवारा किया गया था. इस दौरान शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.