Share Market: इस कंपनी ने किया अपने निवेशकों को मालामाल, 5 सालों में 3100 फीसदी रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने के लिए किसी ऐसी कंपनी की तलाश कर रहे हैं, जो आपको बंपर रिटर्न दे तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम रतन टाटा ने जिस कंपनी की नींव रखी थी, उसके बारे में बातचीत कर रहे हैं. टाटा ग्रुप की सब्सिडिरी कंपनी टीटीएमएल 12% का उछाल देखने को मिला है. पिछले 5 सालों में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 3100% शानदार रिटर्न दिया है.

share

आज ही करें निवेश

11 जनवरी 2022 को इस कंपनी का शेयर अपने हाई प्राइस 291 रुपए पर पहुंच गया था. इसके बाद, इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो रतन टाटा की तरफ से शुरू की गई इस कंपनी के शेयर्स ने 9% से ज्यादा का नेगेटिव रिटर्न दिया है. पिछले 4- 5 दिनों से इस कंपनी का शेयर निवेशको को शानदार रिटर्न दे रहा है और कीमतों में तकरीबन 17 परसेंट की तेजी देखने को मिली है. 52 हफ्तों का हाई प्राइस 111 रुपए से ज्यादा है और लो- प्राइस 65 रूपये के आसपास दर्ज किया गया था.

लॉन्ग टर्म निवेश से शानदार रिटर्न

आज सुबह कंपनी के शेयर्स की कीमत 98 रूपये के आसपास व्यापार कर रही थी. जीआरएमबुल्स डॉट कॉम के अनुसार, टीटीएमएल शेयर टारगेट प्राइस 96 और 111 रुपए के बीच में है. अगर आप भविष्य में लॉन्ग टर्म रिटर्न की तलाश में है और किसी ऐसी ही कंपनी की तलाश कर रहे है, तो आप इस कंपनी के शेयर्स में निवेश कर सकते हैं. 2030 तक इस कंपनी के शेयर की कीमत 145 रुपए से 180 रूपये के आंकड़े को पार कर सकती है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार जरूरी नियम और शर्तों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर ले.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.