Share Market: इस कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल, 1 साल में 1 हजार प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 1000 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अब कंपनी की तरफ से 17 बोनस शेयर बांटने की भी तैयारी की जा रही है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.

share

निवेशक हुए मालामाल

हम Ujaas Energy Ltd के बारे में बातचीत कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से इस कंपनी के शेयर अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहे है. अब कंपनी की तरफ से 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 25 शेयरों पर योग्य निवेशकों को 17 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे. कंपनी की तरफ से इसके लिए 30 मई निर्धारित रिकॉर्ड डेट रखी गई है. जानकारी देते हुए बताया गया कि रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले निवेशकों के पास कंपनी के शेयर के अनुपात के हिसाब से होने चाहिए, तभी उन्हें लाभ मिलने वाला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

1100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

कंपनी की तरफ से 2012 में भी अपने शेयरों का बंटवारा किया गया था, उस समय कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था. इसके बाद, कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये से भी घट गई थी. पिछले 6 महीनो की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 20% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

1 साल के अंदर इस कंपनी ने निवेशकों को 1100 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इस कंपनी के शेयर्स में निवेश कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.