हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड महारत्न कंपनी के शेयर्स करेंगे निवेशकों को मालामाल, 15 एनालिस्ट ने दी बाय रेटिंग

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है जिसके शेयर्स आने वाले दिनों में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाले हैं. हम महारत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बारे में बातचीत कर रहे हैं. भले ही मौजूदा समय में इस कंपनी के शेयर्स ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस ना कर रहे हो. इसके बावजूद भी, बाजार के जानकार इस कंपनी में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं.

Share Market Up

शेयर्स करेंगे निवेशकों को मालामाल

बाजार के जानकार डिफेंस कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी की उम्मीद है. बता दें कि कंपनी के शेयरों के लिए 5,340 का कंसल्टेंट्स टारगेट प्राइस भी दिया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि मौजूदा शेयर्स की कीमतों से कंपनी के शेयर्स में आने वाले समय में करीब 50% तक की तेजी देखने को मिल सकती है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें.

शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. ब्लूबेर्ग पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को ट्रैक करने वाले 16 एनालिस्ट में से 15 ने कंपनी के शेयर्स को बाय रेटिंग दी है. पिछले 7 महीनों की बात की जाए, तो कॉम्प्लिकेशंस की कीमतों में तकरीबन 37% की गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

नेट प्रॉफिट में हुई 14 परसेंट की वृद्धि

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों के लिए सबसे ज्यादा 7089 का टारगेट प्राइस रखा है, अगर आप भी ऐसी किसी कंपनी के शेयर्स की तलाश कर रहे हैं जो आपको भविष्य में शानदार रिटर्न दे, तो आप इस कंपनी में इन्वेस्ट कर सकते है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड चालू वित्त वर्ष की दिसंबर के महीने में मुनाफा 1440 करोड रुपए हुआ है, पिछले 1 साल की अवधि में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 14% तक की वृद्धि देखने को मिली है. एक साल पहले उसकी समान अवधि में कंपनी को एक 1261 करोड रुपए का मुनाफा हुआ था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.