बिजनेस डेस्क, Stock Split | आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशकों कों 1:10 में स्टॉक स्प्लिट देने वाली है. हम कंटेंट निर्माण और प्रोडक्शन कंपनी इंस्पायर फिल्म लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी के बोर्ड मेंबर ने 21 जनवरी को स्टॉक स्प्लिट को लेकर मंजूरी भी दे दी थी.
कंपनी ने अपने बढ़ते व्यवसाय के कारण बढ़ती फंड आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी अपनी अधिकृत पूंजी को 15 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ करने का बड़ा फैसला लिया था. आज हम आपको इसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले है.
इस प्रकार होगा शेयर्स का बंटवारा
NSE पर SME स्टॉक आज गुरुवार को 5.43% की गिरावट के साथ 27 रूपये प्रति शेयर पर व्यापार कर रहे है. पिछले 3 महीनो की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 12% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 1 साल में 52 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. इंस्पायर फिल्म के बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयर के उप विभाजन या विभाजन को एक इक्विटी शेयर से प्रत्येक 10 रूपये के फेस वैल्यू वाले पूरी तरह भुगतान किए गए 10 इक्विटी शेयरों में विभाजित करने को मंजूरी दे दी है.
इन्वेस्ट से पहले जान लें शर्तें
कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि इक्विटी शेयरों की लिक्विडिटी में सुधार और रिटेल शेयरधारकों के लिए काफी किफायती बनाना ही स्टॉक स्प्लिट का मुख्य उद्देश्य है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. इंस्पायर फिल्म स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. कंपनी की तरफ से पोस्ट बैटल के जरिए ही शेयरधारको को मंजूरी प्राप्त करने के बाद रिकॉर्ड डेट को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जाएगा.
