बिजनेस डेस्क | अगर आप भी साल 2025 में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ टॉप कंपनियों के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनमें निवेश करके आप भी शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.
साल 2025 में हो सकते हैं मालामाल
मार्केट एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज में साल 2025 में निवेश करने की सलाह दे रही है. उम्मीद की जा रही है कि इसमें 46% तक का उछाल देखने को मिल सकता है. इस लिस्ट में दूसरा शेयर एस्टर डीएम हेल्थकेयर का आता है, इसके लिए ब्रोकरेज की तरफ से नया टारगेट प्राइस 613 से 650 रुपए निर्धारित किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि यह 30 से 46% तक ऊपर जाएगा. साल 2024 में भी इस कंपनी के शेयर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी, अब उम्मीद की जा रही है कि साल 2025 में भी यही रफ्तार रहने वाली है.
15 से 30% तक का आएगा कीमतों में उछाल
एचडीएफसी बैंक को देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक कहा जाता है. इसको एक्सिस सिक्योरिटी ने अपनी टॉप स्टॉक लिस्ट में शामिल किया है. उम्मीद की जा रही है कि इस शेयर की कीमतों में 15 से 30% तक का उछाल देखने को मिल सकता है और इसे खरीदने की सलाह भी दी जा रही है. नया टारगेट प्राइस 1950 से लेकर 2200 रुपए हो सकता है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार नियमों और शर्तों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.
