नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी सोने की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 3 दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. आज 10 ग्राम सोने की कीमतों में कल की तुलना में 450 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सोने की कीमतों में तेजी
एक तरफ जहां सोने की कीमतों में कमी का दौर जारी है. 22 कैरेट सोने की कीमतें 89,400 के आसपास व्यापार कर रही है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह 97,500 रुपये के आसपास बनी हुई है.
चांदी की कीमत नया रिकॉर्ड बना रही है. 10 जून मंगलवार को देश के कई शहरों में चांदी की रिकॉर्ड कीमत दर्ज की गई. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 8000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. आज चांदी के भाव में तकरीबन 2,000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है.
इन फैक्टर्स पर निर्भर करती है कीमतें
भारत में सोने की कीमत कई वजह से निर्धारित की जाती है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहा उतार- चढ़ाव, रुपए की कीमत और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स भी शामिल है. हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपरा से जोड़कर भी जाना जाता है.
भारत में शादी विवाह में हमेशा से ही सोना खरीदने की परंपरा रही है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है, 24 कैरेट का सोना ज्यादा मजबूत नहीं होता. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आपको हॉलमार्क की शुद्धता के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए, तभी आपको गोल्ड खरीदना चाहिए.
