नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सोने की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89300 प्रति 10 ग्राम पर ही बनी हुई है. पिछले कुछ समय से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी अपडेट
सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण वैश्विक अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चिताओं को भी माना जा रहा है. इसके साथ ही, दुनिया में भू राजनीतिक तनाव- युद्ध या मंदी जैसी परिस्थितियों होती है, तो इससे भी सोने की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है. सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि भारत में इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. भारत में शादी- विवाह पर सोना लेने का विशेष महत्व है.
मौजूदा समय में सोना हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतों में 350 रुपये की और 24 कैरेट सोने की कीमतों में 400 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद, कीमत बढ़ाकर 89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड के कीमत 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है.
चांदी भी दिखा रही अपनी चमक
गोल्ड में निवेश करते समय आपको इसकी शुद्धता को लेकर विशेष ध्यान रखना चाहिए. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. आप चाहे तो 24, 23, 22, 20 और 18 कैरेट आदि गोल्ड को भी परचेस कर सकते हैं. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत सबसे ज्यादा होती है और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होती है.
चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो चांदी की कीमतें भी 99,900 रुपए पर बनी हुई है. फिलहाल, इनमें कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. इसलिए कुछ दिनों से चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये के आसपास ही बनी हुई है.
