Gold Price: इस महीने के लास्ट तक चांदी बनाएगी एतिहासिक रिकॉर्ड, कीमतें 1 लाख 30 हजार के पार

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. सोने का भाव कई लोगों के बजट से बाहर होता जा रहा है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देंगे. इसके साथ ही, चांदी की कीमतों में क्या प्रभाव दिखाई दिया है, उसके बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

Gold Rate in Haryana 7 april 2021

पिछले 1 सप्ताह में इतना महंगा हुआ सोना

1 सप्ताह में सोने की कीमतों में 660 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बाद, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 98120 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इनमें भी 600 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने की कीमत 90 हजार के करीब बनी हुई है. इससे विपरीत, चांदी की कीमतों में भी बंपर इजाफा देखने को मिला है.

यह भी पढ़े -  Share Market: एक साल में 1 लाख बना लाखों, इन स्टॉक्स ने मचाया धमाल

चांदी की कीमतों में हुआ इजाफा

पिछले एक सप्ताह में 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में 7,100 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. आज 8 जून को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि जून महीने के लास्ट तक चांदी की कीमत 1,30,000 रुपए तक के आंकड़े को पार कर सकती है.

भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. शादी- विवाह के मौके पर सोना खरीदने की सदियों से ही विशेष परंपरा रही है. ज्वेलरी के लिए हमेशा 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.