बिजनेस डेस्क, Multibagger Stock | अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो मार्केट में इन दिनों काफी धूम मचा रहे है. हम सोलर कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल की बात कर रहे हैं. पिछले 3 दिनों से इस शेयर की कीमतो में काफी तेजी देखने को मिल रही है.
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर
सोलर बोरोसिल रिन्यूएबल के शेयर गुरुवार को BSE 5% पर के उछाल के साथ 602.20 रूपये पर पहुंच गए हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कंपनी के शेयर्स की कीमतों में यह तेजी एक बिजनेस अपडेट की वजह से आई है. कंपनी की तरफ से अपनी सोलर ग्लास मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी में 50% एक्सटेंशन की घोषणा की गई है. कंपनी के शेयर्स का 52 हफ्ते के हाई प्राइस के बारे में बातचीत की जाए, तो वह 667 रुपए के आसपास है, वही लो प्राइस 403 रुपए के आसपास रहा था.
मिला 2000% से ज्यादा का रिटर्न
बोरोसिल रिन्यूएबल ने पिछले 10 सालों में अपने निवेशकों को 2336 परसेंट तक का रिटर्न दिया है. 9 जनवरी 2015 को कंपनी के शेयर्स की कीमत 24 रूपये के आसपास थी, 9 जनवरी 2025 को शेयर की कीमत 600 रूपये के पार है. पिछले 5 साल में बोरोसिल रिन्यूएबल के शेयरो में 263 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.
सोलर बोरोसिल रिन्यूएबल की प्रमोटर किरण खेरुका ने हाल ही में कंपनी के 96000 और शेयर्स परचेस किए हैं. इसके बाद, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 3.64% हो गई है, जो पहले 3.57 पर्सेंट थी. अगर अभी शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है.
