बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम स्पाइसजेट के बारे में बातचीत कर रहे है. इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में आज शेयर की कीमतों में 6% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
आज आई शेयर्स की कीमतों में तेजी
स्पाइसजेट के शेयर्स की कीमतों में यह उछाल तब आया, जब एयरलाइन की तरफ से एक्सचेंज फीलिंग की घोषणा की गई. प्रमोटर ग्रुप ने वारंट्स को शेयरों में कन्वर्ट किया है. इस घोषणा का फायदा यह हुआ कि स्पाइसजेट में प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 33.5 परसेंट हो गई. आज कंपनी के शेयर्स की कीमते 45.20 रूपये पर ओपन हुई और कुछ समय बाद शेयर्स की कीमते 48.60 रुपए पर पहुंच गई, आज सुबह 10:30 बजे के करीब 5.10% उपर ट्रेड कर रही है.
लग सकती है गिरावट पर रोक
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. अगर आज शेयर बाजार की कीमत बढ़त के साथ बंद होती है, तो यह पिछले लगातार सेशन में हुई गिरावट पर भी ब्रेक लगा देगा. इन 7 सेशंस में शेयर की कीमत अपनी बाजार कीमत में 10% की गिरावट देखी गई थी. स्पाइसजेट का शेयर पिछले साल 16 सितंबर को 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर 79.90 रूपये पर पहुंचा था, जबकि इस साल 18 फरवरी को यह 52 हफ्ते के निचले स्तर पर गिर गया था.
