कल ओपन होगा Stallion India Fluorochemicals कंपनी का IPO, देखें अलॉटमेंट से लेकर लिस्टिंग तक का पूरा शेड्यूल

बिजनेस डेस्क, Stallion India Fluorochemicals | स्टेलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स कंपनी का नाम तो आपने सुना ही होगा. जल्द ही, इस कंपनी का आईपीओ ओपन होने वाला है. आज हम आपको उसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. Stallion India Fluorochemicals कंपनी का आईपीएल 16 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा. कंपनी का इरादा इसके जरिए करीब 160 करोड रुपए इकट्ठा करने का है.

share

कल ओपन होगा Stallion India Fluorochemicals का IPO

Stallion India Fluorochemicals के आईपीओ के जरिए 160.73 करोड रुपए के 1.79 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर्स जारी किए जाएंगे. इस कंपनी की स्थापना साल 2002 में सितंबर महीने में की गई थी. मुख्य रूप से यह कंपनी रेफ्रिजरेटर और इंडस्ट्रियल गैसों की दीप डीबक्लिंग, ब्लेडिंग ओर प्रोसेसिंग का काम करती है.

साल 2024 की बात की जाए, तो कंपनी ने अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है. नेट प्रॉफिट मे भी 50% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है,  जिसके बाद वह 14.8 करोड रुपए हो गया है. इसके विपरीत, साल 2023 कंपनी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था.

21 जनवरी को होगी शेयर्स की अलॉटमेंट

जानकारी देते हुए बताया गया कि शहजाद शेरियार रुस्तमजी के पास स्टैलियन में 94.6% हिस्सेदारी है. गीतू यादव के पास पब्लिक शेयर होल्डर में 5% से ज्यादा की हिस्सेदारी है. एंकर निवेशकों के लिए यह शेयर्स 15 जनवरी को ही ओपन हो जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों के अलॉटमेंट का कार्य 21 जनवरी तक किया जा सकता है और लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 बताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

वर्किंग कैपिटल की जरूरत के लिए इस्तेमाल होगा बड़ा फंड

ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी नॉन- इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 35 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया जाएगा. पब्लिक इश्यू के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर सारथी कैपिटल एडवाइजर्स ही है. शेयर से होने वाली आय में से 95 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इंग्रीमेंटल वर्किंग कैपिटल जरूरतों पूरा करने में किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.