पहले ही दिन मार्केट मे छाया इस बड़ी कंपनी का IPO, मिला निवेशकों का शानदार रिस्पांस

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर सामने आई है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आज ही निवेशकों को लिए ओपन हुआ है. इसे निवेशकों का काफी शानदार रिस्पांस भी मिल रहा है, पिछले काफी समय से वह इसके ओपन होने का इंतजार कर रहे थे. हम स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

Share Market 1

आज से ओपन हुआ इस बड़ी कंपनी का IPO

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. आज ओपन होने के साथ ही यह फूल हो गया है, कंपनी के आईपीओ पर पहले ही दिन 5 गुना से ज्यादा दांव लग चुका है. 8 जनवरी तक इस कंपनी का आईपीओ ओपन रहेगा यानी कि निवेशकों को महज 2 दिनों का समय मिलने वाला है. स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के आईपीओ का कुल पब्लिक इश्यू 410 करोड रुपए का है.

निवेशकों को मिलेगा शानदार रिटर्न

9 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट होगा, कंपनी के शेयर बीएसई और NSE दोनों प्लेटफार्म पर लिस्टेड होंगे. स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के आईपीओ के शेयर का दाम 97 रुपए है. वहीं, ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी भी 140 रुपए पर चल रहा है. मौजूदा जीएमपी के हिसाब से देखा जाए, तो इस कंपनी के शेयर की कीमत 270 रुपए पर लिस्टेड हो सकती है. IPO मे जिन भी निवेशकों को शेयर मिलेंगे उन्हें बंपर रिटर्न मिलने वाला है.

इस प्रकार उठाएं लाभ

लिस्टिंग वाले दिन निवेशक 69% से ज्यादा का फायदा उठा लेंगे. 13 जनवरी को कंपनी के शेयर बाजार में लिस्टेड होने वाले हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दाव लगाने का मौका मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.