Gold की कीमतों में हुआ बंपर इजाफा, चांदी की भी बढ़ गई चमक; देखें 6 मई 2025 का रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज सोना और चांदी खरीदने वाले यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है. आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है. RBI रेपो रेट को लेकर अभी हाल ही में बड़ा ऐलान किया गया है, इसकी वजह से 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है.

gold price news

1 लाख के पार पहुंची कीमतें

कल की तुलना में आज कीमतों में 500 रुपये तक की बढ़त दर्ज की गई है. एक बार फिर से जीएसटी के साथ गोल्ड की कीमतें 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी. इसके बाद, थोड़ा करेक्शन किया गया. मुंबई, दिल्ली, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 कैरेट गोल्ड की कीमत 99,700 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,300 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. अमेरिका में आर्थिक कमजोरी के संकेत जैसे की सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरी के आंकड़ों में सुस्ती को भी कीमतों की बढ़ती वजह माना जा रहा है.

इस वजह से हो रहा उतार- चढ़ाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक इस साल दो बार ब्याज दरों में कमी कर चुका है. इस वजह से भी ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार 6 जून को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 91,460 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़त दर्ज की गई है. इसके बाद, कीमत 1,04,100 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. भारत में सोने को त्योहारों से जोड़ कर देखा जाता है,यह एक धातु नहीं है, बल्कि इसे शादी- विवाह में खरीदने की विशेष परंपरा सदियों से ही रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.