बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो जल्द ही निवेशकों के लिए ओपन हो रहा है. हम कॉन्ट्रैक्ट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इंफो ट्रस्ट इन्वित के इनीशिएबल पब्लिक ऑफर के बारे में बातचीत कर रहे हैं.
कल से ओपन होगा इन दोनों कंपनियों का IPO
इन दोनों ही कंपनी के आईपीओ 7 जनवरी को ओपन होंगे, निवेशकों को निवेश करने के लिए 9 जनवरी तक का समय दिया जाएगा. 14 जनवरी को कंपनी को शेयर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हो सकते हैं. क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के आईपीओ के बारे में बातचीत की जाए, तो कंपनी की तरफ से इसके जरिए टोटल 290 करोड रुपए इकट्ठा किए जाएंगे.
निवेशको को करना होगा कम से कम इतना निवेश
ऐसे में कंपनी एक करोड़ फ्रेश इशू शेयर जारी करेगी, वही जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से मौजूदा इन्वेस्टर से या प्रमोटर को एक भी शेयर सेल नहीं किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के आईपीओ का बेस प्राइस 275 रुपए से 290 रुपए तक निर्धारित किया गया है. निवेशकों को कम से कम एक लॉट यानी की 50 शेयरों में निवेश करना होगा. इस हिसाब से देखा जाए तो उन्हें कम से कम 14500 रूपये इन्वेस्ट करने होंगे. क्वाड्रेंट रिसर्च बेस्ड कंपनी है, जो भारतीय रेलवे के लिए कवच प्रोजेक्ट के तहत नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डिवेलप करती है.
इश्यू से लिस्टिंग का पूरा शेड्यूल
- IPO ओपनिंग – 7 जनवरी
- IPO क्लोजिंग – 9 जनवरी
- शेयर्स अलॉटमेंट -10 जनवरी
- रिफंड- 13 जनवरी
- डीमैट अकाउंट में शेयर्स क्रेडिट- 13 जनवरी
- शेयर्स की मार्केट में लिस्टिंग – 14 जनवरी
