आज इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 7 परसेंट से ज्यादा की तेजी, पिछले कुछ सालों में निवेशक हुए मालामाल

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. शेयर बाजार में निवेशकों को हमेशा बंपर रिटर्न देने वाली कंपनी की तलाश होती है, आज हम आपको ऐसी ही एक कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम रतन इंडिया इंटरप्राइजेज लिमिटेड की बात कर रहे हैं, इस कंपनी ने पिछले कुछ सालों से अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है.

share

निवेशक हुए मालामाल

आज मंगलवार को भी रतन इंडिया इंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. आज शेयर की कीमतों में तकरीबन सात पर्सेंट से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. इसी के साथ कंपनी के शेयर्स 61.50 रुपये पर कारोबार कर रही है. पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर की कीमतों में तकरीबन 27% तक की तेजी देखने को मिली है. पिछले 5 सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 1500 % से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

पिछले 2 सालों में मिला इतना रिटर्न

रतन इंडिया इंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी और देश के प्रमुख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड रिवॉल्ट मोटर्स ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. कंपनी ने हरियाणा के मानेसर में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 50000 भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन किया. अगर आपने पिछले दो सालों में इस कंपनी के शेयर्स में होल्ड किया होता, तो आपको 47% से ज्यादा का इंटरेस्ट मिलता.

पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 25% से ज्यादा की गिरावट भी दर्ज की गई है. इस कंपनी के शेयर्स की 52 हफ्ते में हाई वैल्यू 92.10 रुपये, वही लॉ वैल्यू 37.45 रुपए है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.