Toss The Coin कंपनी ने किया निवेशकों को खुश, एक महीने में दिया 363 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन दिनों एक छोटी- सी कंपनी Toss The Coin काफी चर्चाओं में बनी हुई है, इसके शेयर्स की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. BSE पर भी शेयर की कीमत में 5% से ज्यादा तेजी देखने को मिली. टॉस द कॉइन कंपनी का आईपीओ 1 महीने पहले ही आया था. इस दौरान ही कंपनी के शेयर की कीमतों में 363 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला है. आज की इस खबर में हम आपको इसी कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 2

पिछले 1 महीने में निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न

पिछले 5 दिनों में टॉस द कॉइन कंपनी के शेयर 18 परसेंट तक चढ़ गए है, जब इस कंपनी का आईपीओ आया था तब इसका प्राइस 182 रुपए था. 10 दिसंबर को कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ था. निवेशकों को निवेश करने के लिए 12 तारीख तक का समय दिया गया था. 17 दिसंबर को कंपनी के शेयर 90% के प्रीमियर के साथ लिस्टेड हुए थे, इसकी कीमत 345 रूपये से ज्यादा थी. लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

1 महीने में 182 से 841 पहुंची शेयर की कीमतें

कल इस कंपनी के शेयर की कीमत 841 रुपए पर बंद हुई थी, जो इसके इश्यू प्राइस की तुलना में 363 परसेंट ज्यादा है. स्टॉक एक्सचेंज ने बुधवार को 1 जनवरी 2025 को टॉस द कॉइन का प्राइस बैंड रिवाइज करके 5% से 20% भी किया था. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार सभी नियम और शर्तों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर ले. टॉस द कॉइन का आईपीओ टोटल 1025. 76 गुना सब्सक्राइब हुआ था, कंपनी में रिटेल इन्वेस्टर्स का कोटा 1550.76 गुना सब्सक्राइब हुआ.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.